{"_id":"6169c7fe14fb07067c66c5e2","slug":"under-pass-and-over-head-bridge-to-be-built-bilaspur-news-sml387328371","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो अंडर पास और एक ओवर हैड ब्रिज बनाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो अंडर पास और एक ओवर हैड ब्रिज बनाने की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर में दो अंडर पास और एक ओवर हैड ब्रिज बनाने की कवायद तेज हो गई है। लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक में सड़क पार करने से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन योजना पर काम कर रहा है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त के साथ रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीजीएम बिलासपुर का दौरा कर चुके हैं।
इसके लिए कारपोरेशन की टीम शहर में सर्वे कर रही है। अगर योजना को हरी झंडी मिल जाती है तो इसको जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर में कॉलेज चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा चौक पर दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। कॉलेज के बच्चों और आमजन को भारी ट्रैफिक के बीच एनएच को पार करना किसी जोखिम से कम नहीं होता। चंपा पार्क और बस अड्डे के पास अंडर पास बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कॉलेज चौक पर भी ओवर हैड ब्रिज बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि सर्वे के बाद यह साफ हो जाएगा कि शहर में दो अंडर पास और एक ओवर हैड ब्रिज बनाने की योजना पर कार्य करना संभव है या नहीं। अगर यह संभव हुआ तो जल्द ही आगामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। अभी इसकी संभावना देखी जा रही है। निर्माण का रास्ता साफ होते ही इसका प्राकलन तैयार किया जाएगा। इसकी लागत तय होगी। उन्होंने बताया कि कई परियोजनाओं पर प्रशासन कार्य कर रहा है।