फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uncontrolled tractor trolley collided with bike and cycle, two women died

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor trolley collided with bike and cycle, two women died
केमरी (बिलासपुर)। मिलक-बिलासपुर मार्ग पर रास डंडिया में पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइकों व एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए और साइकिल सवार व बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि मामूली रूप से घायल तीन लोग घर चले गए। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

घटना केमरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे रास डंडिया में बिलासपुर मिलक रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने से एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरी, जो मिलक की तरफ जारी रही थी। हल्दुआ गांव के मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान चालक ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर निवासी नत्थू लाल व उनकी पत्नी मुन्नी देवी (42) घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम लोधी रूपपुर निवासी राजीव और केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर भीका निवासी उसकी सास अतरकली (51) गंभीर घायल हो गईं। इस बाइक की अन्य बाइक में भी टक्कर हो गई, जिसमें सवार एक युवक व दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गईं, लेकिन उन्हें मामूली चोट आई थी, जिसके बाद वे वहां से निकल गए। वहीं, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के गांव व राहगीरों की भीड़ लग गई। मामला बिगड़ता देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। कुछ देर बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक राहगीर घायल दोनों महिलाओं और दोनों पुरुषों को मिलक सीएचसी लेकर चले गए और उन्हें भर्ती करा दिया। मिलक सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व साइकिल को कब्जे में ले लिया। केमरी थाना प्रभारी इंद्रेश सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed