{"_id":"617e9bc20ea6a7470a452d37","slug":"two-students-injured-from-crackers-bilaspur-news-mbd408023545","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंधक पोटाश की हथौड़ी फटने से दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंधक पोटाश की हथौड़ी फटने से दो छात्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया (रामपुर)। ग्राम औरंगनगर खेड़ा में रविवार को गंधक पोटाश का पटाखा छोड़ रहे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगनगर खेड़ा की है। गांव निवासी किशन लाल मौर्य का 15 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मौर्य कक्षा आठ में पढ़ता है और परमेश्वरी का दस वर्षीय पुत्र महेंद्र कक्षा चार में पढ़ता है। जितेंद्र रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के पास हथौड़ी से गंधक पोटाश के पटाखे छोड़ रहा था। उसके पास ही उसका चचेरा भाई महेंद्र भी खड़ा था।
पटाखा फटने की वजह से जितेंद्र के हाथ का पंजा उड़ गया और महेंद्र की आंखें बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों छात्रों को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले गए जहां दोनों का उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि घायलों की हालत में सुधार है। संवाद