फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two minutes prayer offered to respect Bharat-Pakistan war in 1971

भारत पाकिस्तान विजय युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two minutes prayer offered to respect Bharat-Pakistan war in 1971
बिलासपुर। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शहीदी स्मारक बिलासपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर युद्ध में प्रदेश के शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य और ब्रिगेडियर जगदीश वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि भारत पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर 1971 को आरंभ हुआ और 14 दिन तक चला। 16 दिसंबर 1971 को भारत सरकार ने युद्धविराम की घोषणा की।
विज्ञापन

इस युद्ध में देश के 3843 जवानों सहित हिमाचल के 190 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। भारतीय सेना ने इस युद्ध में पाकिस्तान के 97368 सैनिकों को बंदी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैप्टन हेमराज शर्मा, वाइस चेयरमैन कैप्टन कुलवीर सिंह, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हरनाम सिंह, निक्का राम, कैप्टन बालकराम, प्रेमलाल, सतीश कुमार, राजकुमार, सूबेदार मेजर जोगिंदर चंदेल, बलदेव शर्मा, बक्शी राम, लच्छू राम, महेंद्र सिंह, शिव सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed