{"_id":"673f216bda66b8cd9406a630","slug":"two-kilometer-long-road-that-has-been-waiting-for-its-own-way-for-five-years-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126898-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पांच साल से खुद राह देख रही दो किलोमीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पांच साल से खुद राह देख रही दो किलोमीटर लंबी सड़क
Thu, 21 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
-बजट के अभाव में लटका झंडूता सर्कुलर सड़क सुधारीकरण का काम
-राहगीर, वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत बजट के अभाव में बस अड्डा सर्कुलर सड़क का सुधारीकरण का कार्य पिछले पांच वर्ष में भी पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी करीब 150 मीटर लंगी सड़क के सुधार होने में समय लगेगा। करीब दो किलोमीटर लंबे सर्कुलर सड़क मार्ग के सुधारने का कार्य पांच वर्ष से चला हुआ है।
इस सड़क मार्ग के सुधारीकरण का कार्य कई हिस्सों में किया गया। अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि धन न होने के कारण यह कार्य नहीं किया जा सकता है। बता दें कि बस अड्डा से एसडीएम कार्यालय झंडूता के मुख्यालय आनंदघाट तक सर्कुलर सड़क से आला अधिकारियों का आवागमन रहता है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क से कोर्ट, विकास खंड कार्यालय, तहसील कल्याण कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना सहित अन्य कई सरकारी कार्यालयों के लिए सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। लेकिन कछुआ चाल से हो रहे सड़क के सुधारीकरण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश होने पर दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का डर रहता है। पैदल चलने वाले लोगों के सामने तो बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाती है। बारिश का पानी तालाब का रूप ले लेता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क होने से बीमार लोगों के सामने आवागमन की समस्या हो जाती है।
उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता कृष्ण कांत चौहान ने बताया कि बस अड्डा से एसडीएम कार्यालय की सर्कुलर सड़क मार्ग के बचे हुए कार्य के लिए फंड न होने से यह कार्य बंद पड़ा है। जैसे ही फंड का प्रावधान हो जाता है शेष बचे कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।