फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two injured in road accident

बाइक और ट्रक की टक्कर में दो घायल

Sat, 06 Mar 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाइवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर पंजपीरी में शनिवार सुबह ट्रक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवार निवासी मुजफ्फरनगर यूपी घायल हो गए। दोनों घायलों को पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान आसिफ (28) पुत्र यासीन अहमद और कालिम अहमद (38) के रूप में हुई है। आसिफ की दाईं टांग में फेक्चर बताया जा रहा है। वहीं कालिम अहमद के हाथ में चोट लगी है। जानकारी अनुसार आसिफ और कालिम अहमद बाइक नंबर यूपी12 एयू 8677 पर सवार होकर स्वारघाट की तरफ आ रहे थे। पंजपीरी में स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ आ रहे ट्रक नंबर एचपी 24 डी 4213 से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दोनों घायलों का एफआरयू नालागढ़ में उपचार किया जा रहा है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed