फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two hours jam on nainital hiway

हाईवे पर जाम में फंसे वाहन, लोग रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
two hours jam on nainital hiway
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे और नगर के दो आंतरिक मार्गों पर शनिवार को भी दो घंटे से अधिक समय जाम लगा रहा, जिसके कारण लोग परेशान रहे। बाद में पुलिस ने जाम को खोलवा कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होते ही वाहनों का दबाव हाईवे पर बढ़ गया। साप्ताहिक बाजार की भीड़ ने जाम को और विकराल कर दिया। हाईवे किनारे फैले अतक्रिमण की वजह से नगरवासियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के वक्त जाम की स्थिति अधिक भयावह हो गई। जाम से यात्रीयों को अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के वक्त स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं। इस कारण स्कूली बच्चे पैदल घर जाने को मजबूर हो गये। नगर के मुख्य चौराहे के हालत यह थी कि दोपहिया वाहन वाले भी असहाय नजर आये । नगर के सिनेमा रोड, माटखेड़ा रोड, मंडी रोड, सब्जी मंडी रोड तहसील रोड और केमरी रोड समेत नगर के अन्य रोडों पर लगे जाम की वजह से स्थानीय जनता को भी पूरा दिन दिक्कत का सामना करना पड़ा। आगे निकलने की होड़ में तमाम वाहन आड़े-तिरछे सड़क पर खड़े हो गये। छोटे वाहन जल्दी निकलने की होड़ में आड़े तिरछे हो गए। इससे जाम और भीषण हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में जाम करीब पांच बजे तक को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed