{"_id":"5f42ca148ebc3e3ce5602bc9","slug":"two-groups-clashed-bilaspur-news-mbd360136330","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैपो संचालकों से उत्तराखंड बार्डर पर अवैध वसूली को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैपो संचालकों से उत्तराखंड बार्डर पर अवैध वसूली को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर रोजाना चलने वाले डग्गामार टैंपो, जीप आदि से अवैध वसूली करने को लेकर स्थानीय व उत्तराखंड के रुद्रपुर टैंपो अड्डे के मुंशियों के बीच कई दिनों से चल रही वर्चस्व की लड़ाई आखिर कार रविवार को आमने सामने आ ही गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
आरटीओ व पुलिस प्रशासन की शह पर नैनीताल हाईवे से रोजाना ही रामपुर से सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के रुद्रपुर तक करीब एक सौ से अधिक डग्गामार वाहन टैंपो, जीप, कारें आदि चलती हैं। यह वाहन सवारियों को ढोने का कार्य करते हैं। लाकडाउन से पहले यह वाहन रुद्रपुर के टैंपो अड्डे तक पहुंचते थे। बताते हैं कि इन वाहनों से रामपुर, बिलासपुर, रुद्रपुर के अड्डों पर कुछ लोग स्वयं को मुंशी बताकर अवैध वसूली करते हैं। चूंकि, लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड प्रशासन ने उत्तराखंड में बाहर के लोगों व सवारी ढोकर ले जाने वालों का प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में रामपुर से जाने वाले वाहन उत्तराखंड बार्डर पर कोतवाली क्षेत्र की रुद्रबिलास पुलिस चौकी तक ही जाते हैं और वहीं से सवारियों को भरकर वापस रामपुर चले जाते हैं। ऐसे में रुद्रपुर के मुंशियों की आमदनी खत्म हो गई और इसी बात को लेकर कई दिनों से रुद्रपुर के मुंशियों का स्थानीय मुशियों से विवाद भी चल रहा था। रविवार की दोपहर रुद्रपुर के कुछ मुंशी रुद्रबिलास चौकी स्थित टैंपो स्टैंड पर पहुंचे और स्थानीय मुंशियों से रोजाना होने वाली वसूली में अपना हिस्सा मांगने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर तत्काल पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।