{"_id":"6159e8a08ebc3e7637774805","slug":"two-flor-building-and-car-owner-will-out-of-bpl-bilaspur-news-sml3860366130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमंजिला मकान और चारपहिया वाहन मालिक बीपीएल से होंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोमंजिला मकान और चारपहिया वाहन मालिक बीपीएल से होंगे बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला में 2 अक्तूबर को आमसभा का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि यदि दो मंजिला मकान और चारपहिया वाहन है तो ऐसे व्यक्तियों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने की पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ ली।
पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने कहा कि पंचायत में जिन लोगों के पास जीवन यापन के सभी साधन हैं उन्हें बीपीएल सूची में बनाए रखना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जो साधन संपन्न लोग हैं वे खुद ही इस सूची से बाहर हो जाएं। ताकि पात्र लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। कहा कि पंचायत की आमसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है कि दो मंजिला मकान, चार पहिया वाहन वाले सभी परिवार बीपीएल के दायरे से बाहर किए जाएंगे। इस मौके पर बंदला धार में बन रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्राम पंचायत बंदला के छात्र को चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान शंकर सिंह, पूर्व प्रधान सीताराम, पूर्व प्रधान रामलोक ठाकुर, उपप्रधान अजित सिंह, वार्ड मेंबर गीता राम, शर्मिला देवी, पूनम, रविंद्र कुमार, नीम देवी, पंचायत सचिव रामपाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।