फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two eunuch groups fight fiercely over territory

Bilaspur News: क्षेत्र को लेकर दो किन्नर गुटों में चले जमकर लात-घूसे

Sat, 04 Nov 2023 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Two eunuch groups fight fiercely over territory
- दोनों पक्षों ने थाना तलाई में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं/शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के धरोटी में दो किन्नर गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान जमकर डंडे, लात-घूसे चले। दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में गौरी महंत ने बताया है कि उसका डेरा तलाई में है। वह और उसका चालक बिजली महंत के साथ बातचीत करने के लिए बरठीं जा रहे थे। क्योंकि बिजली महंत उसके इलाके में लोगों से बधाइयां आदि मांग रही थी। इसी बीच उसे सूचना देकर बिजली महंत मिलने के लिए धरोटी बुलाया गया। वहां पहुंचे तो बिजली महंत मिली। उसने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोका और चेला बनने के लिए कहने लगी। इसके बाद उन्होंने डंडे और हॉकी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से उसे और चालक को शरीर के विभिन्न अंगों में गुम चोटें आई हैं। दूसरी ओर से बिजली महंत ने बताया है कि वह अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति बिलासपुर की अध्यक्ष है। वह जिले में नशा मुक्ति और यातायात जागरुकता का अभियान चलाना चाहती हैं। इसकी अनुमति पुलिस से ले रखी है। इसी सिलसिले में बरठीं आई थी। वहां गौरी महंत अन्य किन्नरों को लेकर वहां पहुंच गई। उन्होंने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed