{"_id":"57a4c9c14f1c1b75652b8b60","slug":"two-dead-in-nayana-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी में दो और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी में दो और लोगों की मौत
अमर उजाला बिलासपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयना देवी में श्रावण अष्टमी मेले में आए दो और लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों की उम्र 30 और 50 साल बताई जा रही है। इन दोनों की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को भी भी यहां एक व्यक्ति की ह्दय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
पुलिस के अनुसार शक्तिपीठ श्री नयना देवी के सेक्टर पांच के पास बने चुंगी घर के समीप एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुभाष वर्मा 50 वर्ष पुत्र रिखी राम वर्मा निवासी रायकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह श्रद्धालु रायकोट से लंगर में सेवा करने यहां आया हुआ था। हालांकि प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि उक्त श्रद्धालु की मौत भी हृदय गति रुकने से हुई है। हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डीएसपी बलदेव दत्त ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, एक अन्य मामले में श्री नयना देवी से लगभग 2 किलोमीटर दूर कोहनी मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस भी एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान सुलिंद्र निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई थी।