फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two cow shed burnt in kandror and chandpur bilaspur himachal pradesh on diwali

दीवाली की रात कंदरौर और चांदपुर में दो पशुशालाओं में लगी आग

Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
two cow shed burnt in kandror and chandpur bilaspur himachal pradesh  on diwali
बिलासपुर के ग्राम पंचायत चांदपुर के भंदवाड़ गांव में गौशाला में लगी आग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। दीपावाली की रात को जिला के चांदपुर और कंदरौर में दो पशुशालाओं में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते इन पशुशाला के मालिकों को घटना का पता चल और ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दोनों जगह आग लगने से करीब 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं करीब 80 लाख की संपत्ति को राख होने से बचाया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात को ग्राम पंचायत चांदपुर के भंदवाड़ गांव में योगेंद्र कुमार की पशुशाला मेें अचानक लग गई। आग का पता चलते ही योगेेंद्र कुमार परिजनों के साथ तत्काल पशुशाला पहुंचे और अंदर बंधी गाय को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत पुलिस व फ्रायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को भी एकत्रित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में कंदरौर में निक्का राम की पशुशाला में भी दीवाली की रात आग भड़क गई। जैसे ही इस घटना का पता निक्का राम और अन्य ग्रामीणों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। वहीं ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की मदद से पशुशाला में लगी आग पर काबू पाया गया। विभाग के शामक दीप चंद ने बताया कि चांदपुर में विभाग के कर्मचारियों ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आग ज्यादा फैल जाती तो पशुओं, आसपास की संपत्ति और अन्य रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ जाते। जिससे करीब 30 लाख का नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि कंदरौर में भी करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि, अगर यह आग फैल जाती तो इससे करीब 50 लाख का नुकसान होने का अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed