{"_id":"6069fce08ebc3e8ca31acbf4","slug":"two-corona-patient-died-bilaspur-news-sml366423694","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम, 11 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम, 11 नए मामले
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के मामलों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के कारण अब खतरा और बढ़ गया है। रविवार को कोरोना से जिले के दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 335 हो गई है।
रविवार को झंडूता बिलासपुर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 23 मार्च को आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया था। रीजनल अस्पताल बिलासपुर से रेफर किया गया था। मरीज को कोविड निमोनिया भी था। जबकि 73 साल के घुमारवीं बिलासपुर के रहने वाले मरीज को 26 मार्च को आईजीएमसी शिमला में दाखिल करवाया गया था। मरीज को डायबिटीज के अलावा कोविड निमोनिया भी था। रविवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं।
इनमें दयोली से 24 वर्षीय, निहाल से 46 वर्षीय, भड़ोली कलां से 65, 7, 70 वर्षीय, बरठीं से 14 वर्षीय, रौडा सेक्टर बिलासपुर से 48 वर्षीय, सांई कनैता से 61 वर्षीय, एनटीपीसी टाउनशिप से 43 वर्षीय, जेजवीं से 22 और 54 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सदर एसडीएम रामेश्वर दास ने लोगों से अपील की है कि जो लोग अन्य राज्यों और चार धाम की यात्रा से आ रहे हैं वे कुछ दिन के लिए घरों में क्वारंटीन हो जाएं, ताकि अन्य लोगों के संपर्क में न आ सकें।