{"_id":"67923d3e3ab01970150fe98f","slug":"two-cars-and-oil-tanker-collide-on-kiratpur-nerchowk-four-lane-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130807-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारें और तेल टैंकर में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारें और तेल टैंकर में टक्कर
Thu, 23 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर समलेटू के पास हुई गाड़ियों की टक्कर। संवाद
-तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बनी हादसे की वजह
-हादसे में किसी को भी नहीं लगी चोट, मौके पर हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू के पास वीरवार सुबह 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में दो एक्सयूवी गाड़ियों और एक तेल टैंकर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन टक्कर के बाद सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किरतपुर की ओर जा रही दो एक्सयूवी गाड़ियां एक ही समय में तेल टैंकर को दोनों ओर से ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान दोनों गाड़ियों और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने यातायात बहाल करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बताई जा रही है। लेकिन इस मामले में मौके पर ही समझौता होने के बाद कोई केस दर्ज नहीं हुआ।