{"_id":"603691bc8ebc3ee92a07035d","slug":"two-arrrested-with-charas-in-bilaspur-bilaspur-news-sml362162749","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों से चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यक्तियों से चरस बरामद
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना की टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग- 205 पर कल्लर के पास हरियाणा के दो व्यक्तियों से 166.82 ग्राम चरस बरामद ही है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कल्लर के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने मंडी से दिल्ली जा रही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका। गाड़ी में बैठे दो युवकों की तलाशी ली तो 166.82 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी दिल्ली और जितेंद्र निवासी हरियाणा रूप में हुई है। दोनों मंडी से चरस लेकर दिल्ली जा रहे थे।
वहीं सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने जबली के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति से अवैध देसी शराब की 9 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान जगतपाल पुत्र जीतराम गांव रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।