फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two arrested with himalayan viagra

18 लाख की हिमालयन वियाग्रा के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
two arrested with himalayan viagra
​​​हिमाचल के बिलासपुर में पकड़ी गई हिमालयन वियाग्रा। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने दो कार सवारों से 0.897 किलोग्राम हिमालयन वियाग्रा (कॉर्डिसेप्स साइनेंसिस) बरामद की है। पुलिस ने सोमवार रात को करीब 3 बजे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर इसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद वन विभाग से इसकी पुष्टि करवाई गई। सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने जामली के पास नाका लगाया था। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। मनाली की तरफ से एक कार यूपी 07एस0009 आई। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जड़ी-बूटी की तरह सामग्री मिली। पुलिस पहले समझ नहीं पाई कि यह क्या है। लेकिन संशय के आधार पर पुलिस ने उन्हें बनेर के पास रोक लिया। वन विभाग की टीम से संपर्क किया तो पता चला कि यह हिमालयन वियाग्रा (कॉर्डिसेप्स साइनेंसिस) है। इसका स्थानीय नाम कीड़ा-जड़ी है। इसकी करीब 18 लाख कीमत है।
विज्ञापन

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुक्ता बहादुर (46) पुत्र नर बहादुर आरओ 06 आहूजा अपार्टमेंट सप्तऋषि आश्रम हरिद्वार उत्तराखंड और खेम सिंह (32) पीओ हसतवीर गांव कसोल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी जब्त कर ली गई है। हिमालय वियाग्रा का बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपये है। मामले की आगामी जांच वन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed