फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two arrested with charas

टैक्सी से छह किलोग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
two arrested with charas
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने यातायात जांच के दौरान टैक्सी से 6.010 किलोग्राम चरस बरामद की है। कुल्लू जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस टीम ने सोमवार शाम को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़गल के पास नाकेबंदी की थी। वाहनों की जांच की जा रही थी। बिलासपुर की ओर से आ रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी ली तो डिक्की में एक बैग मिला। बैग को खोलकर देखा तो चार लिफाकों में चरस बरामद हुई। वजन करने पर 6.010 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपियों की पहचान चालक देवेंद्र ठाकुर (24) निवासी गांव पुन्यल डाकघर जरी तहसील भुंतर और मुकेश नेगी (24) निवासी गांव गाहर डाकघर सेऊबाग तहसील सदर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed