{"_id":"622e303381556719ae59ec8a","slug":"two-arrested-with-charas-bilaspur-news-sml402489987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर और झंडूता में 952.6 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर और झंडूता में 952.6 ग्राम चरस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 952.6 ग्राम चरस बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौणी चौक के पास नाका लगाया था। बिलासपुर शहर की ओर से आई एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 842.6 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान इंद्र सिंह (30) निवासी गांव डिंगली डाकघर थाची जिला मंडी के रूप में हुई है।
वहीं झंडूता थाना पुलिस शनिवार रात को गश्त करते हुए गांव निहाण के पास पहुंची तो पैदल जा रहे युवक ने पुलिस को देखकर जेब से पॉलिथीन निकालकर झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू कर पॉलिथीन को ढूूंढा तो 110 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान अजीत कुमार (25) निवासी गांव निहाण डाकघर समोह तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मामलों में कार्रवाई की जा रही है।