{"_id":"6069fc2e8ebc3ee63965f08c","slug":"two-arrested-with-charas-bilaspur-news-sml366423375","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 4 किलो 204 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 4 किलो 204 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान कार से 4 किलो 204 ग्राम चरस बरामद की है। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस थाना पुलिस टीम ने रविवार करीब पांच बजे लखनपुर के पास नाका लगाया था। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। कुल्लू की तरफ से आई एक कार एचपी 01ए 4131 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार में बैठे दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो एक थैले में 4 किलो 204 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों की पहचान देशराज (30) पुत्र हीरा लाल गांव व डाकघर नागर, जिला कुल्लू और मनु (22) पुत्र रमेश चंद जटेर विहाल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी चरस को पंजाब में बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।