फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two arrested with charas

डियार में पुलिस के छापे, चरस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
two arrested with charas
बिलासपुर। बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पुलिस ने एक घर में नशे की सामग्री होने की सूचना मिलते पर छापा मारा। पुलिस ने उक्त कार्रवाई वीरवार देर शाम को की। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की। पुलिस ने 56 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक महिला भी मौजूद थी लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से निकलने में सफल रही है
विज्ञापन

पुलिस ने सतीश निवासी डियारा और नौशाद निवासी केरल को गिरफ्तार किया है। केरल निवासी युवक कुल्लू मनाली में टूअर एंड ट्रेवलर का काम करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौशाद पिछले तीन महीनों से मणिकर्ण में रह रहा था। वहीं, जांच में आरोपी के पास जो पासपोर्ट मिला है उस पर भी पुलिस को संदेह है। जिसको जांच के लिए संबंधित एजेंसी के पास भेजा जा रहा है। जबकि केरल निवासी सर्दी, जुकाम और खासी से भी पीड़ित है। कोरोना के खतरे को लेकर आरोपी को पुलिस मेडिकल जांच के लिए भी ले गई है। बताया जा रहा है जिस मकान में छापा मारा गया, उसके मालिक ने एक ही कमरे में 6 प्रवासियों को भी ठहरा रखा है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया की पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, आरोपियों के पास से चरस पकड़ी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed