{"_id":"658f0afa0f804b476605d96c","slug":"two-accused-involved-in-bike-theft-and-snatching-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10863-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाइक चोरी और छीना-झपटी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाइक चोरी और छीना-झपटी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- बाइक चोरी में एक आरोपी अभी फरार, तलाश जारी
- स्वारघाट और डडवाल में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना पुलिस ने बाइक चोरी और छीना-झपटी की वारदातों में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
हाल ही में स्वारघाट कस्बे से बाइक चोरी और डडवाल में नवविवाहिता से गहने छीनने की वारदात हुई थी। इन दोनों मामलों में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। पुलिस ने वीरवार रात को राकेश उर्फ मैडी निवासी स्वारघाट और विक्रम ठाकुर उर्फ लक्की निवासी गांव खुराणी डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नयना देवी जी को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं में संलिप्त तीसरा आरोपी अजय कुमार उर्फ अजू निवासी गांव मतनोह डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नयना देवी जी अभी फरार है। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वारघाट में मलकियत सिंह की बाइक को चोरी किया था। जांच के दौरान पंजैहरा के पास पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया था, लेकिन ये दोनों फरार चल रहे थे। वहीं, दूसरे मामले में भी उन्होंने बालियां, मोबाइल और पर्स चोरी को भी कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बालियों को नालागढ़ में सुनार के पास बेचा है। मोबाइल को भी बेच दिया है।