फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truk operater will go to high court againt pending fair in jp company

अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे ट्रक ऑपरेटर

Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
truk operater will go to high court againt pending fair in jp company
court shimla - फोटो : demo pic

जेपी  सीमेंट उद्योग बागा के ट्रक ऑपरेटर माल भाड़ा न मिलने पर अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। ऑपरेटरों ने अपना हक पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दर्ज करवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को बिलासपुर और सोलन जिला के ट्रक ऑपरेटरों ने समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया है। खारसी परिवहन सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों का जेपी कंपनी से मालभाड़ा ढुलाई के 30 करोड़ बाकाया है।
विज्ञापन


इससे करीब 25 हजार परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस बारे में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कंपनी के आलाधिकारियों सहित जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। मगर मात्र आश्वासनों के कुछ नहीं मिला है। यही नहीं अपने हक के लिए ऑपरेटरों ने हड़ताल और धरना-प्रदर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन और सरकार कंपनी से ट्रक का भाड़ा दिलवाने के लिए कोई उचित कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरी में हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी पूरी मनमानी पर उतर आई है। कंपनी ऑपरेटर को एक पैसा भी देने को तैयार नहीं। इससे ऑपरेटारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस वजह से ट्रकों को फाइनांस कंपनियां उठाकर ले जा रही है।


यही नहीं पेट्रोल पंप, और मेकेनिकों का कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लाखों की देनदारी होने से यह भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस वजह से पिछले दो महीने से हजारों ट्रक खड़े हैं। इस वजह से इसमें काम करने वाले चालकों और क्लीनरों पर भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed