फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck filled with cement overturned on the road near Nihari

Bilaspur News: निहारी के पास सड़क पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Truck filled with cement overturned on the road near Nihari
- चालक को आई मामूली चोटें, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर निहारी क्षेत्र के पास बुधवार को सीमेंट से भरा एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक व एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में ट्रक का करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

हादसा ट्रक की ब्रेक फेल होने के चलते हुआ। इस दौरान स्कूल से भरी बस सड़क से गुजर रही थी। ट्रक चालक ने बस को बचाने के चक्कर में ट्रक को सड़क से बाहर किया और ट्रक पलट गया। ट्रक चालक कांगड़ा निवासी विशाल ने बताया कि वह सीमेंट लोड करके हमीरपुर जा रहा था। निहारी कस्बे के समीप मोड़ पर जैसे ही उसने ब्रेक लगाई तो अचानक ब्रेक फेल हो गई। इन दौरान सामने से बच्चों की भरी स्कूल बस आ रही थी। बस को बचाते हुए उसने ट्रक को सड़क से बाहर मोड़ा तो ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ब्रेक फेल होने के बाद अगर चालक ट्रक को सड़क से बाहर न करता तो ट्रक बस से टकरा सकता था। ट्रक चालक विशाल ने बताया कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं और ट्रक का करीब दो लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed