{"_id":"6a5f705264df02c9390b1e0f","slug":"truck-died-in-suspecious-condition-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164116-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पठानकोट के ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पठानकोट के ट्रक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बामटा चौक के समीप मंगलवार शाम एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस थाना सदर को सूचना मिली कि बामटा चौक के पास एक ट्रक सड़क के बीच खड़ा है और उसका चालक कैबिन में अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह (56) निवासी सुजानपुर, जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।