{"_id":"6065fdd98ebc3e59176b82a0","slug":"truck-collides-with-bike-father-and-son-injured-bilaspur-news-sml3661371138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफतार से आ रहे ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, बाप बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफतार से आ रहे ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, बाप बेटा घायल
विज्ञापन
बिलासपुर में चंडीगढ़ मनाली एनएच पर बामटा में ट्रक और बाईक की टकर में दुर्घटनाग्रस्त बाईक।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को बिलासपुर में बामटा के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बाप-बेटा घायल हो गए हैं। बाइक पर बाप और बेटा दो लोग सवार थे, जिनको गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटना स्थल को जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब बामटा के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक एचआरटीसी कर्मी चला रहा था। उसके साथ उसका बेटा पीछे बैठा था। बाइक चालक पालमपुर से बिलासपुर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, जब बाइक बामटा के पास पहुंची तो बिलासपुर से घागस की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई है। वहीं, साथ बैठे बाइक चालक के बेटे को भी पैर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।
बाइक चालक की पहचान पुरुषोत्तम (44) और उसके बेटे कार्तिक (21) वर्षीय बुहारना कांगड़ा के रूप में हुई है। इस हादसे पर स्थानीय लोगों को कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक के बेटे ने बताया कि उसके पिता बिलासपुर एचआरटीसी कार्यरत थे, वहीं कुछ दिन पहले ही उनकी ट्रांसफर पालमपुर हुई थी। वे बिलासपुर अपने रिलिविंग ऑर्डर लेने आ रहे थे, लेकिन जब वे बामटा के पास पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक की पहचान दौलत राम निवासी घागस के रूप में हुई है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।