फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tripta Devi gets important responsibility in MNREGA Bachao Sangharsh Samiti

Bilaspur News: मनरेगा बचाओ संग्राम समिति में तृप्ता देवी को मिली अहम जिम्मेदारी

Mon, 12 Jan 2026 09:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Tripta Devi gets important responsibility in MNREGA Bachao Sangharsh Samiti
वर्तमान में बाल कल्याण समिति की हैं चेयरपर्सन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा गठित मनरेगा बचाओ संग्राम समिति में बिलासपुर से सामाजिक कार्यों में सक्रिय तृप्ता देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। तृप्ता देवी वर्तमान में बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन हैं। वहीं, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद पर भी कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) देश की करोड़ों ग्रामीण महिलाओं, मजदूरों और श्रमिक परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। वर्तमान परिस्थितियों में इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयास सामने आ रहे हैं, जो सामाजिक न्याय और ग्रामीण रोजगार के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। इन्हीं हालात को ध्यान में रखते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक राष्ट्रीय स्तर की समिति का गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य मनरेगा की रक्षा करना, इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना और इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को उजागर करना है। समिति देशभर में महिलाओं, श्रमिकों और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद स्थापित करेगी तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाएगी। तृप्ता देवी लंबे समय से सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन के रूप में उन्होंने बच्चों के अधिकारों, संरक्षण और पुनर्वास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed