फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Transport pensioners raised pending demands from the government and corporation management.

Bilaspur News: परिवहन पेंशनरों ने उठाईं सरकार व निगम प्रबंधन से लंबित मांगें

Fri, 19 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Transport pensioners raised pending demands from the government and corporation management.
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अन्य। स्रोत:
बोले, 65 साल से नीचे के पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही हैं पेंशन
विज्ञापन

2016 से संशोधित वेतनमान के डीए एरियर को तत्काल किया जाए जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक एएमपीसी के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्रेम लाल ठाकुर ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंच ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशन हर माह की पहली तारीख को नियमित रूप से जारी की जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को तो समय पर पेंशन दी जा रही है, लेकिन 65 वर्ष से कम आयु के पेंशनरों की पेंशन रोकी जा रही है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। मंच ने इस व्यवस्था को समाप्त कर सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन जारी करने की मांग की। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि परिवहन निगम के पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही 2016 से संशोधित वेतनमान के डीए एरियर को तत्काल जारी किया जाए तथा 1 जनवरी से लंबित लाभों का भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में महासचिव किशोरी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन चंदेल,संयुक्त समिति अध्यक्ष बिलासपुर चेतराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed