{"_id":"6666f2d0d80ca940390e99df","slug":"transfer-order-of-executive-engineer-karan-chandel-canceled-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-118649-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल का तबादला आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल का तबादला आदेश रद्द
विज्ञापन
- चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता में हुआ था तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। विद्युत बोर्ड मंडल घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल का तबादला आदेश रद्द हो गया है। कर्ण चंदेल अब फिर से घुमारवीं में अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभालेंगे।
चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग के पास किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। चुनाव आयोग का पत्र मिलने के बाद 18 मई को प्रदेश विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक की ओर से अधिशासी अभियंता का तबादला एसई कार्यालय शिमला के लिए कर दिया गया था। अब चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्ण चंदेल को फिर से घुमारवी में अधिशाषी अभियंता का कार्यभार संभालने संबंधी अधिसूचना जारी हो गई है।