{"_id":"68667284a6ff04d8ff09518b","slug":"training-students-to-build-and-fly-drones-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-139918-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को ड्रोन निर्माण और उड़ाने का दे रहे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को ड्रोन निर्माण और उड़ाने का दे रहे प्रशिक्षण
Thu, 03 Jul 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम झंडूता में आयोजित ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
एसवीएम झंडूता में शुरू हुई छह दिवसीय कार्यशाला
स्कूल के पूर्व छात्र तन्मय दे रहे हैं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय झंडूता में छह दिवसीय ड्रोन तकनीक के विषय पर कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में स्कूल के पूर्व छात्र तन्मय शर्मा संस्थापित स्टार्टअप (रोलिंग ड्रोंस) के माध्यम से नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को ड्रोन के निर्माण और ड्रोन को उड़ाने से संबंधित आवश्यक तकनीकी कौशल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टार्टअप के संस्थापक व निदेशक तन्मय शर्मा ने बताया कि आज के समय में ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की पार संभावनाएं हैं। इसलिए विद्यार्थियों के लिए ड्रोन तकनीक का ज्ञान उनकी उज्ज्वल भविष्य की उड़ान को पंख देने के साथ-साथ देश के सामरिक, आर्थिक और तकनीकी विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल संबंधित आवश्यकताओं के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को ड्रोन संबंधित तकनीकी पार्ट्स जैसे ड्रोन फ्रेम, बीएलडीसी मोटर, इलेक्ट्रॉनिक स्पीड कंट्रोल्स, फ्लाइट कंट्रोलर आदि से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी का अध्ययन करवाया जाएगा।