{"_id":"65ddd513cd2f53b63b01dcd2","slug":"training-of-officers-is-necessary-for-fair-elections-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-113744-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनावों के लिए अधिकारी का प्रशिक्षण जरूरी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनावों के लिए अधिकारी का प्रशिक्षण जरूरी : उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वतंत्र निष्पक्ष चुनावों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने चुनावी व्यय निगरानी कमेटी, एमसीएमसी, राजनीतिक पार्टियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण और उसके प्रति गंभीरता बरतना बहुत जरूरी है। प्रशिक्षण के माध्यम से संपूर्ण चुनाव प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी के साथ-साथ गलतियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की पूर्ति के लिए सहयोग की अपील की। तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार शर्मा ने अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान निभाई जाने वाली विभिन्न जानकारियों के बारे में बताया। नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा ने चुनावी व्यय निगरानी के विषय में अधिकारियों के साथ जानकारी साझा की। बैठक में विभिन्न विभागों के लगभग 65 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।