{"_id":"69ca8233bb1bfdc2b508ebb1","slug":"training-for-telecom-teachers-gave-them-a-new-direction-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157030-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टेलीकॉम शिक्षकों को प्रशिक्षण से मिली नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टेलीकॉम शिक्षकों को प्रशिक्षण से मिली नई दिशा
Mon, 30 Mar 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में मौजूद शिक्षक। स्रोत: शिक्षा विभाग
विद्यार्थियों को कौशल के साथ संस्कार भी करें प्रदान : निशा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बिलासपुर की ओर से घुमारवीं में टेलीकॉम सेक्टर के व्यावसायिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। 28 से 30 मार्च तक चले इस प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने भाग लेकर अपने कौशल को निखारा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (क्वालिटी) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, निशा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक यदि ठान ले तो बच्चों का भविष्य संवार सकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कौशल के साथ-साथ सामाजिक मूल्य और संस्कार भी प्रदान करें, ताकि वे समाज में बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें। जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों के 40 टेलीकॉम व्यावसायिक शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में टेलीकॉम सेक्टर के 122 और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर सेक्टर के 28 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
प्रशिक्षण के दौरान ऑन द जॉब ट्रेनिंग, कौशल प्रतियोगिता, एग्जिट सर्वे, जॉब फेयर और मी-केयर एडवाइजर एप जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने टेलीकॉम पाठ्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी साझा की, जिससे शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण दे सकें। रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रधानाचार्य डाइट बिलासपुर राकेश मनकोटिया, वीटीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित शर्मा, निर्मित भारद्वाज, प्रवक्ता सोमदत्त कालिया, सेवानिवृत्त एसडीओ अमरजीत शर्मा और वोकेशनल ट्रेनर सुनील कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को संतोषी आईटीआई घुमारवीं का औद्योगिक भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। समापन अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू कर विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ पहुंचाना चाहिए।