{"_id":"663a24b931645834d00f070f","slug":"trainees-learned-the-tricks-of-teaching-mathematics-in-a-simple-and-interesting-way-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-116967-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रशिक्षुओं ने सीखे गणित को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रशिक्षुओं ने सीखे गणित को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर
विज्ञापन
-डाइट जुखाला में गणित कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में ऑल इंडिया रामानुजन मैथ क्लब की हिमाचल इकाई ने व्हील पर गणित कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी शुरुआत ऑल इंडिया रामानुजन मैथ क्लब के चेयरमैन डॉ. चंद्रमाइली जोशी के नेतृत्व में की गई।
इस दौरान डाइट के प्रशिक्षु अध्यापकों को गणित को सरल, रोचक बनाकर कैसे बिना गुणा भाग कर प्रश्न हल किए जा सकते हैं इसके विभिन्न तरीके बताए। साथ ही भिन्न मॉडल को नई शिक्षा नीति के तहत कैसे प्रयोग में लाना है इसकी भी जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश की रामानुजन मैथ क्लब की इकाई के समन्वयक दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार इस कार्य को प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा कर बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर कार्यरत अध्यापकों को प्रशिक्षण मॉडल का प्रयोग कर गणित पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। डाइट संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सजय शामा ने रामानुजन मैथ क्लब के चेयरमैन और हिमाचल प्रदेश इकाई के समन्वयक का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रशिक्षु अध्यापकों को अपने शिक्षण कार्य में मदद करेगी, जिससे आगामी पीढ़ी के बच्चे गणित को रोचक तरीके से सीख सकेंगे।