फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic remains disrupted on the Sunhani-Ghumarwin road for the second consecutive day due to falling rocks.

Bilaspur News: सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग पर चट्टानें गिरने के दूसरे दिन भी यातायात प्रभावित

Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic remains disrupted on the Sunhani-Ghumarwin road for the second consecutive day due to falling rocks.
सुन्हाणी-घुमारवीं मार्ग पर बरड़ के पास गिरी चट्टान। संवाद
चट्टान तोड़ने का काम जारी, आज पूरी तरह मार्ग बहाल होने की उम्मीद
विज्ञापन

रविवार को बरड़ के पास सड़क पर गिरी थीं चट्टानें

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। सुन्हाणी-घुमारवीं वाया बरड़ संपर्क मार्ग पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टानों के कारण दूसरे दिन सोमवार को भी सड़क पूरी तरह यातायात के लिए बहाल नहीं हो सकी। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर चट्टानों को तोड़ने और हटाने के कार्य में जुटी रही। विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर बहाली कार्य का जायजा लिया।

रविवार सुबह पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी थीं। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। सोमवार को भी सड़क के प्रभावित हिस्से से छोटे वाहन सुरक्षा के साथ बीच-बीच में निकाले जा रहे हैं, लेकिन मार्ग पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। सड़क पर चट्टानें और मलबा होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी चट्टान को तोड़कर हटाने के काम में लगी हुई है। मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय और ईंधन भी खर्च करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरड़ के समीप पहाड़ी से चट्टानें गिरने की घटना के बाद इस हिस्से में खतरा बना हुआ है। लोगों ने विभाग से प्रभावित पहाड़ी और सड़क का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से किसी प्रकार का जानी नुकसान न हो। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाया बधाघाट और वाया भगेड़ होकर सफर करना पड़ा। इन दोनों वैकल्पिक मार्गों से लोगों को करीब 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोट
चट्टान को तोड़ने का कार्य जारी है। विभाग की मशीनरी लगातार काम कर रही है। उम्मीद है कि मंगलवार तक मार्ग को पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
सचिन नड्डा,सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed