फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic on NH-205 comes to a standstill for 10 hours due to road subsidence

Bilaspur News: एनएच-205 पर सड़क धंसने से 10 घंटे थमे वाहनों के पहिए

Wed, 28 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic on NH-205 comes to a standstill for 10 hours due to road subsidence
एनएच-205 पर बहाल हुआ यातायात। स्रोत: जागरूक पाठक
खलोटा में सुबह 6:46 बजे रोका यातायात, शाम 4:45 बजे बहाल हुई आवाजाही
विज्ञापन

पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों से भेजे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पठानकोट-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर नम्होल के नजदीक खलोटा में मंगलवार सुबह सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने के कारण सुबह 6:46 बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छोटे-बड़े सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने की व्यवस्था की। करीब 10 घंटे तक यातायात बंद रहने के बाद शाम 4:45 बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि, सड़क बहाल होने के बाद भी उक्त स्थान पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही।
खलोटा में फोरलेन निर्माण परियोजना का कार्य चल रहा है। इसी दौरान सड़क धंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। मार्ग बंद होने से शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान यातायात पुलिस ने निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। पुलिस की यातायात एडवाइजरी के अनुसार, बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहनों को ब्रह्मपुखर, जुखाला, जब्बल पुल, रानीकोटला, खारसी और दाड़लाघाट मोड़ से होकर भेजा गया। वहीं, शिमला से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए दाड़लाघाट मोड़, नवगांव, खारसी, रानीकोटला और बैरी का मार्ग निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह शिमला से बिलासपुर और हमीरपुर आने वाले वाहनों को दाड़लाघाट मोड़, खारसी, रानीकोटला, जब्बल पुल और घाघस-ब्रह्मपुखर होते हुए भेजने की व्यवस्था की गई। मार्ग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, ताकि प्रभावित क्षेत्र में यातायात का दबाव कम रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क धंसने के बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मार्ग को जल्द खोलने के प्रयास किए गए। मरम्मत कार्य पूरा करने और सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाने के बाद शाम 4:45 बजे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। हालांकि, मार्ग खुलने के बाद भी खलोटा में वाहनों की गति धीमी रही। ऐसे में वाहन चालकों को इस हिस्से से गुजरते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया। सड़क से संबंधित सहायता के लिए वाहन चालक 01978-221059 और 01978-221060 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

कोट
शाम 4:45 बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया था। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। पुलिस जवानों ने यातायात व्यवस्था को संभाले रखा, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न झेलनी पड़े।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर

एनएच-205 पर बहाल हुआ यातायात। स्रोत: जागरूक पाठक

एनएच-205 पर बहाल हुआ यातायात। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed