फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic jam is being created in the city due to driving schools.

Bilaspur News: शहर में ड्राइविंग स्कूल वालों के कारण बन रही जाम की स्थिति

Mon, 08 Apr 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam is being created in the city due to driving schools.
-शहर के बीच ड्राइविंग स्कूल संचालक लोगों को सिखा रहे कार चलाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में भारी आवाजाही के बीच कार ड्राइविंग स्कूल वालों के कारण जाम की स्थिति बन रही है। शहर के बीचों-बीच ड्राइविंग स्कूल संचालक लोगों को कार चलाना सिखा रहे हैं। ऐसे में सीखने वाला गाड़ी चलाने में परिपूर्ण न होने के कारण बीच सड़क पर कार को रोक देने के कारण बार-बार जाम लग रहा है। वहीं ऐसे में हादसों का खतरा भी बना हुआ है।

घुमारवीं शहर के बीचों-बीच ड्राइविंग स्कूल वाले नौसिखियों को गाड़ी चलाना सिखा रहे हैं। सोमवार को शहर में जब कार सिखाने का दौर जारी था तो गांधी चौक के नजदीक जाम की स्थिति बन गई। कार सीखने वाले से कार सड़क से एक तरफ नहीं की जा रही थी वहीं अन्य गाड़ी वाले जोर-जोर से हॉर्न बजा रहे थे। निजी बस के कंडक्टर बस से उतर कर कार को हटाने के लिए बाहर निकल गए। तब जाकर कड़ी मशक्कत से कार सीखने वाले ने कार को साइड किया। प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गाड़ी सीखने ओर सिखाने के लिए बाकायदा मैदान या किसी ऐसी सड़क का होना लाजिमी है जहां पर न तो वाहनों की आवाजाही ज्यादा हो और न ही किसी तरह का स्कूल या भीड़ भाड़ वाला कोई कस्बा हो। घुमारवीं शहर पूरी तरह से हाईवे पर स्थित है। शिमला से धर्मशाला आने जाने वाले लोगों की आवाजाही लगातार चलती रहती है। अक्सर सड़क के दोनों तरफ वाहन भी खड़े रहते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में गाड़ी सीखना बेहद गलत है। स्कूली बच्चे, शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु, अन्य राहगीर सुबह से शाम तक शहर में आवाजाही करते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्राइविंग स्कूल वालों को हिदायत दी जाए कि गाड़ी सिखाने के लिए किसी मैदान या शहर से बाहर की सड़कों का प्रयोग किया जाए। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि शहर के बीचों-बीच वाहन चलाना सिखाना गलत है। आज ही ड्राइविंग स्कूल वालों को हिदायत दी जाएगी कि शहर से बाहर ड्राइविंग सिखाई जाए या खुले मैदान में यह काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed