फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic disrupted on Kiratpur-Manali four lane due to landslide, truck hit

Bilaspur News: भूस्खलन से किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात बाधित, ट्रक चपेट में

Sat, 16 Aug 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted on Kiratpur-Manali four lane due to landslide, truck hit
फोरलेन में समलेटू में लगा जाम। संवाद
मंडी-भराड़ी में फोरलेन का डंगा गिरने से मकान को भी खतरा
विज्ञापन

मंडी भराड़ी, समलेटू और मैहला में कई किलोमीटर तक यातायात वन-वे
पांच संपर्क सड़कें भी बाधित, गोबिंद सागर झील का जलस्तर बढ़ा, पेयजल योजनाएं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो रहा है।
शनिवार को समलेटू में पहाड़ से गिरे पत्थर और मलबे की चपेट में एक ट्रक आ गया। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं लगी, हालांकि ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। समलेटू में हुए भूस्खलन के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा और वाहनों को पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डायवर्ट करना पड़ा।
फोरलेन के मंडी भराड़ी चौक के पास भी भारी भूस्खलन हुआ है। यहां एक लेन पर यातायात बंद करना पड़ा। फोरलेन का डंगा गिरने से मंडी-भराड़ी क्षेत्र में घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। फोरलेन पर मेहला, समलेटू और मंडी-भराड़ी में कई किलोमीटर तक यातायात वन-वे चल रहा है। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ये सड़कें रहीं बाधित
भूस्खलन से पांच संपर्क सड़कों पर भी यातायात घंटों बाधित रहा। पंजपीरी-जकातखाना मार्ग पर कुटैहला, कुठेड़ा-घुमारवीं मार्ग, नम्होल, बिलासपुर-स्वारघाट मार्ग और हरलोग संपर्क मार्ग पर मलबा गिरा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने शनिवार शाम तक सभी मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वारघाट की ग्राम पंचायत मंझेड़ के अपर पंगा गांव में पहाड़ से लटका बड़ा पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि काथला गांव के लिए सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ काटा गया था, जिससे अब यह पत्थर खतरा पैदा कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे हटाने की मांग की है।
लगातार बारिश से नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं। गोबिंद सागर झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी लुहणू मेला मैदान तक पहुंच गया है। सीर खड्ड भी उफान पर है, जिससे झंडूता और घुमारवीं उपमंडल की कई पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को पूरे दिन और रात भारी बारिश हुई, जबकि शनिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रही।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में पांच संपर्क सड़कों पर भूस्खलन हुआ था। मलबा हटा दिया गया है और सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में विभाग को लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि इस बरसात में अब तक 56 करोड़ रुपये की क्षति हो चुकी है।

फोरलेन में समलेटू में लगा जाम। संवाद

फोरलेन में समलेटू में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed