फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tourist places of Bilaspur will be developed on the lines of Manali with 1400 crore

1400 करोड़ रुपये से मनाली की तर्ज पर विकसित होंगे बिलासपुर के पर्यटन स्थल

Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tourist places of Bilaspur will be developed on the lines of Manali with 1400 crore
सोलग जुरासी पंचायत में बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास करते विधायक सदर सुभाष ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के पर्यटन क्षेत्रों का मनाली की तर्ज पर विकास होगा। इसके लिए 1400 करोड़ रुपये की नई योजना को जल्द जमीन पर उतारा जाएगा। बिलासपुर के पर्यटन स्थलों के विकसित होने से यहां के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह बात सदर बिलासपुर विधायक सुभाष ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर मंगलवार को पांच किलोमीटर लंबी सोलग-जुरासी सड़क का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए 12.50 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस दौरान उन्होंने 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना सोलग-जुरासी और 73 लाख से निर्मित होने वाली झमाड़ से गांव बाड़ी संपर्क सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा धार-टटोह में 50 लाख की लागत से बनने वाले बोरवैल के लिए भूमिपूजन किया। तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रेन शेल्टर टंगार और 33 लाख से बनने वाले पंचायत भवन सोलग-जुरासी का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में कोलडैम व गोविंद सागर से सिंचाई की योजनाएं विकसित की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न किया जा सके। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोयली व धार-टटोह के सभी रास्तों पर इंटरलॉक टाइल डाला जाएगा। इसके लिए उन्होंने 80 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित पंचायत को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि नवगांव से बैरी सड़क को पक्का करने के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हरनोड़ा अशोक, सोलग जुरासी प्रधान रूप लाल, धार टटोह प्रधान सुंदरलाल, सदर पंचायत सदस्य कोऑर्डिनेटर बलदेव ठाकुर, प्रोफेसर सुंदरलाल सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed