फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   toll tax credit without crossing toll plaza

Bilaspur News: गरामोड़ा टोल से बिना गाड़ी गुजरे फास्टैग से टोल कटने का आया मैसेज

Thu, 21 Sep 2023 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
toll tax credit without crossing toll plaza
शिकायत के बाद पैसे वापस करने का मिला आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर आवाजाही शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा को लागू कर दिया है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते फास्टैग धारकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फोरलेन पर गरामोड़ा, बलोह में दो टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। हालांकि इन दोनों ही टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है लेकिन यह सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कार मालिक की ओर से टोल प्लाजा क्रॉस ही नहीं किया गया, लेकिन फास्टैग से टोल टैक्स कट गया। कार मालिक परमजीत कश्यप के अनुसार उनके पास कार है। वीरवार को उनकी कार घर में ही खड़ी थी। रात करीब 9:00 बजे फोन पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था गरामोड़ा टोल प्लाजा पर उनके खाते से डेढ़ सौ रुपये टोल टैक्स कट गया है। परमजीत ने कहा कि जिस टोल प्लाजा से यह मैसेज आया था वह टोल प्लाजा उनके घर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। मैसेज आने के बाद पहले तो उन्हें शक हुआ कि कहीं उनकी गाड़ी चोरी तो नहीं हो गई है। शक होने पर रात को घर से बाहर निकले। देखा कि गाड़ी खड़ी है।
विज्ञापन

परमजीत ने मोबाइल फोन से मैसेज आने पर इसकी शिकायत टोल कर्मियों से की। टोल कर्मियों ने बताया कि इस नंबर की गाड़ी उनके टोल से नहीं गुजरी है। बताया गया कि इसकी शिकायत फास्टैग कंपनी से करें। इस पर परमजीत ने एयरटेल पेमेंट बैंक से इसकी शिकायत की जहां से उन्हें कंपनी ने 15 दिन के अंदर पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। ऐसा ही एक और मामला देखने में आया जब घुमारवीं में स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अश्विनी शर्मा की गाड़ी मोड़ा टोल प्लाजा पर एक बार क्रॉस हुई लेकिन उनके खाते से तीन बार पैसे कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed