फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Told the children the importance of Basant Panchami

Bilaspur News: बच्चों को बताया बसंत पंचमी का महत्व

Sat, 01 Feb 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Told the children the importance of Basant Panchami
बिलासपुर के राधा कृष्ण स्कूल घंडालवीं में बसंत पंचमी उत्सव के अवसर पर अपनी पतंग दिखाते बच्चे ।
-राधा कृष्ण स्कूल घंडालवीं में मनाया बसंत पंचमी उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा कृष्ण विद्यालय घंडालवीं में बसंत पंचमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने किया।
उन्होंने बच्चों को बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन घर से लेकर स्कूल तक मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी पतंग का भी त्योहार है। छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों ने पतंग उड़ा कर बसंत पंचमी का उत्सव मनाया। स्कूल में मां शारदा के मंत्रों का भी उच्चारण किया गया। उसके बाद सभी बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना की। उन्होंने बताया कि जीवन का यह बसंत आप सबको खुशियां दे, अनंत प्रेम और उत्साह भर दे आपके जीवन में। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राजकुमार, मुख्याध्यापक विनोद सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed