Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tobacco use carries a risk of cancer and heart disease; youth made aware.

Bilaspur News: तंबाकू सेवन से कैंसर और हृदय रोग का खतरा, युवाओं को किया जागरूक

Tue, 17 Nov 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tobacco use carries a risk of cancer and heart disease; youth made aware.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तंबाकू मुक्त युवा अभियान
डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने ऋषिकेश पीएचसी में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

युवाओं से तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभाव बताने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य एवं भविष्य पर ध्यान देने की अपील की। डॉ. चंदेल ने जोर दिया कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. कार्तिकेय सिंह चंदेल ने बताया कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग और सांस संबंधी अनेक गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवावस्था जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। डॉ. चंदेल ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन न करें। इसके साथ ही, उन्हें अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से बचाना है।साथ ही, समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना भी इस अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed