फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   to save the birds student started campain

पक्षियों को बचाने के लिए बच्चों ने छेड़ी अनूठी मुहिम

Mon, 02 May 2016 11:01 PM IST
पक्षियों को बचाने के लिए बच्चों ने छेड़ी अनूठी मुहिम
पक्षियों को बचाने के लिए बच्चों ने छेड़ी अनूठी मुहिम Updated Mon, 02 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
to save the birds student started campain
गर्मी के मौसम में प क्षिओं को गर्मी से बचाने के लिए पात्र में दाना और पानी डालती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की तपिश से पक्षियों को बचाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ के बच्चों ने अनूठी मुहिम शुरू की है। पक्षियों को बचाने के लिए स्कूल के बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर पक्षियों को दाना-पानी मुहैया करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर प्लास्टिक के डिब्बों को काटकर उनमें पानी और दाना भरकर पेड़ों के साथ बांधने का काम शुरू किया है। इन प्लास्टिक के डिब्बों को गांवों और इसके आसपास के जंगलों में पेड़ों से लटकाया जा रहा है। बच्चों ने संकल्प लिया है कि वह हर रोज इन डिब्बों में दाना और पानी डालेंगे ताकि प्यास और भूख से व्यथित पक्षियों को इससे बचाया जा सके।
विज्ञापन


 बताते चलें कि गर्मियों की बढ़ती तपिश से पक्षियों का जीना मुहाल हो गया है। इस वजह से पानी और दाने के लिए पक्षियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हालत यह है कि जिला में पेयजल स्रोतों में भी पानी का स्तर गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन स्रोतों से भी पक्षियों को पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए हटवाड़ स्कूल के बच्चों और अध्यापकों ने पक्षियों को बचाने के लिए इस मुहिम की शुरूआत की है। इससे पक्षियों को सहज ही दाना-पानी मिलने लगा है। हटवाड़ स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति को ऐसी मुहिम शुरू करनी चाहिए। इससे जीव जंतुओं की रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि जल स्तर काफी नीचे जाने से पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। इससे पक्षियों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो जाता है। सोमवार को पाठशाला के विभिन्न सदनों के बच्चों ने अध्यापकों की सहायता से डिब्बों को पेड़ों के साथ बांध कर उनमें पानी और दाना डाला। इसके साथ ही उन्होंने प्रण लिया कि प्रतिदिन इन डिब्बों में दाना और पानी डालेंगे। इस मौके पर प्रवक्ता अमरनाथ धीमान के अलावा बच्चों में तमन्ना, नेहा, आयुष, अभिषेक, अंशुल, दीपक, गौरव सहित अन्य मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर भी छाई पक्षियों को बचाने की मुहिम  
गर्मियों में पक्षियों के अस्तित्व को बचाने के लिए सोशल मीडिया में भी ऐसी ही मुहिम छेड़ी गई है। इसमें पक्षियों को बचाने के लिए दाने और पानी का कटोरा घरों के छतों पर रखने का आह्वान किया जा रहा है। इसे लोग काफी लाइक कर रहे हैं। लोग इस पर अपने-अपने सुझाव भी दे रहे हैं। दिन-प्रतिदिन यह लोगों की पसंद बनता जा रहा है। कई लोगों ने इस तरह का कार्य अपने घरों में करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed