फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tips shared with students to avoid financial fraud.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय

Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tips shared with students to avoid financial fraud.
जुखाला कॉलेज में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
जुखाला कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने की।

व्याख्यान में यूको बैंक जुखाला के वरिष्ठ प्रबंधक अजय भंडारी और सहायक प्रबंधक पवन कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के प्रति जागरूक करते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए। वक्ताओं ने बचत और निवेश के महत्व के साथ शिक्षा ऋण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं की सही जानकारी हासिल कर आर्थिक रूप से जागरूक और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. रिपन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को ध्यानपूर्वक सुना और वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। अंत में प्रो. रिपन कुमार ने सभी अतिथियों और वक्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed