फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tipper hits school jeep, nine children injured

Bilaspur News: टिपर ने स्कूल जीप को मारी टक्कर, नौ बच्चे घायल

Mon, 03 Jun 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tipper hits school jeep, nine children injured
- स्कूल से छुट्टी के बाद जीप में सवार होकर घर जा रहे थे बच्चे
विज्ञापन

घुमारवीं थाना क्षेत्र के देलग में हुआ हादसा
-टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के देलग के पास स्कूली जीप और टिपर में टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार नौ स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के बाद निजी स्कूल के बच्चे जीप में सवार होकर भराड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान देलग के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रहे टिपर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप एक तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जीप में 14 बच्चे सवार थे, जिनमें से नौ बच्चों को चोट आई है। साथ ही जीप के चालक को भी हल्की चोट लगी है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिन बच्चों को गंभीर चोट आई थी उनका एक्स-रे करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सकुशल देखकर सब ने राहत की सांस ली। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed