{"_id":"637ba62de9cbeb0b556ed4eb","slug":"thuran-roof-work-incomplete-even-after-two-years-bilaspur-news-sml428442447","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुराण-छत का काम एक साल में काम करना था पूरा, दो साल बाद भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुराण-छत का काम एक साल में काम करना था पूरा, दो साल बाद भी अधूरा
विज्ञापन
झंडूता की थुराण छत सड़क के लिए की कटिंग से घर को पैदा हुआ खतरा। संवाद
- फोटो : BILASPUR
ऋषिकेश(बिलासपुर)। झंडूता की थुराण-छत का काम दो साल भी पूरा नहीं हो पाया है, जबकि काम को पूरा करने का लक्ष्य एक साल रखा गया था, लेकिन अभी तक सिर्फ सड़क के लिए कटिंग की गई है। यह कटिंग भी घरों के लिए खतरा बन गई है।
थूराण वाया समलेटा छत सड़क के कार्य का लोक निर्माण विभाग से 3.99 करोड़ की राशि स्वीकृत है। सड़क के कार्य को विभाग ने एक ठेकेदार को 3.72 करोड़ में आवंटित किया। इस कार्य को 10 सितंबर 2020 से 9 सितंबर 2021 तक कार्य पूरा करना था। कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू किया। सड़क को चौड़ीकरण के लिए पहाड़ियों की कटिंग की गई, लेकिन इसके बाद यह काम बंद हो गया। अब इस सड़क हालत की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल है।
वहीं पहाड़ी पर की कटिंग से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया। क्षेत्र के लोगों को इस दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वाहनों पर सामान ले जाना भी मुश्किल हो गया है। भारी वाहन सड़क पर नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, विभाग की ओर से ठेकेदार पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ठेकेदार को मात्र सड़क के काम को पूरा करने के लिए कह कर औपचारिकता कर रहा है। विभाग की ओर से ठेकेदार को अभी तक करीब 35 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द सडक़ के काम को पूरा करने की मांग की है। उधर, एसडीओ झंडूता नितेश कुमार ने कहा कि ठेकेदार को सड़क का कार्य पूरा करने को कहा गया है। यदि ठेकेदार काम जल्द शुरू नहीं करता है तो उचित कार्रवाई अमल लाई जाएगी।