फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three players from Himachal to showcase their skills at the handball championship in Nepal.

Bilaspur News: हिमाचल के तीन खिलाड़ी नेपाल में हैंडबाल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three players from Himachal to showcase their skills at the handball championship in Nepal.
बिलासपुर। नेपाल के पोखरा में 4 से 6 सितंबर तक होने वाली भारत-नेपाल हैंडबाल चैंपियनशिप में हिमाचल के तीन खिलाड़ी भाग लेंगे। इन तीनों खिलाड़ियों ने राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर से हैंडबाल का प्रशिक्षण हासिल किया है।
विज्ञापन

भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर के आयुष, सिरमौर के नितेश कुमार भारतीय और कुल्लू के तनिष धीमान शामिल हैं। आयुष राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में हैंडबाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके पिता अमर सिंह वन विभाग में बीओ हैं। वे कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। नितेश कुमार भारतीय भी राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके पिता किसान हैं।
विज्ञापन

कुल्लू के तनिष धीमान एमएलएसएम कॉलेज में बीपीई के विद्यार्थी हैं। उनके पिता सचिन धीमान भी हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने तीनों खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed