{"_id":"61e5b88260a96501cb731f90","slug":"three-injured-in-road-accident-bilaspur-news-sml3969753126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और जीप की टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और जीप की टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
बिलासपुर के पंचवटी होटल के पास चंडीगढ मनाली एनएच पर जीप और ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुइ जीप।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सुंगल के पास रविवार देर रात ट्रक और जीप में टक्कर हो गई। इस दौरान तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। इसके चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, एक जिला अस्पताला बिलासपुर में उपचाराधीन है। सदर थाने में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा जीप चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को जीप बिलासपुर से बरमाणा की तरफ जा रही थी। उसमें एक ही परिवार के तीन लोग बैठे थे। जब जीप सुंगल में पंचवटी होटल के सामने पहुंची तो जीप चालक ने रोड खाली देखते हुए अपनी साइड छोड़ दी और दूसरी साइड जीप ले गया। वहीं, बरमाणा की तरफ से ट्रक आ रहा था जो अपनी साइड था। जैसे ही पंचवटी होटल के सामने दोनों वाहन पहुंचे तो वहां पर दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि इसमें जीप तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के अगले हिस्से का भी काफी नुकसान हुआ है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि जीप में कनौण गांव के तीन लोग (भाई) बैठे थे। जीप को ज्ञान चंद चला रहा था। बताया कि हादसे में तीनों घायल हुए हैं। इनमें ज्ञान चंद, अमर नाथ को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं बलवीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा कि हादसा जीप चालक की लापरवाही से हुआ है। सदर थाने में केस दर्ज कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।