{"_id":"658eaa6834f566e33e09441a","slug":"three-day-workshop-concludes-in-diet-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10838-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट जुखाला में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट जुखाला में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
विज्ञापन
- अध्यापकों को मेंटर निर्माण क्षमता पर दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला मेंटर क्षमता निर्माण पर आधारित थी। कार्यशाला में शिक्षा खंड घुमारवीं-2, स्वारघाट और नयना देवी के खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य रूप से भाग लिया। इसके अलावा जिले के 45 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यशाला में अधिकारियों और अध्यापकों ने तीन दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को स्कूल में अन्य शिक्षकों की मेंटरिंग कैसी करनी और बच्चों को कैसे पढ़ाना है के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन पर उप प्रधानाचार्य संजय शामा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में जो भी उन्होंने सीखा उसे स्कूल में लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यशाला समन्वयक कुलदीप, डाइट जुखाला का समस्त स्टाफ और अन्य उपस्थित रहे।