{"_id":"628fc72fca64860506620daa","slug":"three-car-riders-arrested-with-charas-bilaspur-news-sml4101577121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद, तीन किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद, तीन किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नशे के खिलाफ मुहिम में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर चौकी पुलिस ने चरस के साथ तीन कार सवार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर कार से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। पकड़े गए तीनों आरोपी कुल्लू जिला के निवासी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बुधवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेटरनेरी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए वाहनों की रुटीन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बस अड्डा बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो डैश बोर्ड से कैरी बैग में लपेटी हुई चरस बरामद हुई। वजन करने पर चरस 1.054 किलोग्राम पाई गई। पुलिस टीम मौके से ही आरोपियों को काबू कर पुलिस थाने ले आई। आरोपियों की पहचान कार चालक वीर नाथ निवासी गांव लाशनी डाकघर छैयोड़ तहसील भुंतर जिला कुल्लू, नरेंद्र निवासी गांव कहुधार तहसील भुंतर जिला कुल्लु और जुब्बूराज गांव नरोगी शौरन डाकघर छैयोड़ तहसील भुंतर जिला कुल्लु के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छानबीन शुरू कर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी बरामद चरस कहां से लाकर कहां ले जा रहे थे।