{"_id":"61eee221dbd3dc3ca626de00","slug":"three-cans-of-5-5-liters-of-illicit-liquor-recovered-bilaspur-news-sml397644537","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के 5-5 लीटर के तीन कैन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के 5-5 लीटर के तीन कैन बरामद
विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस द्वारा पकड़ी अवैध शराब की खेप।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने स्वारघाट के पंजपीरी में चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्वारघाट थाना में एचपी एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
स्वारघाट पुलिस थाना के थाना प्रभारी बलबीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार सुबह पंजपीरी सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी की एक बोलेरो कार नंबर एचपी 67-6727 से चंडीगढ़ मार्का रम की 96 बोतलें पकड़ीं जिन पर नैना ट्रिपल एक्स रम सेल इन चंडीगढ़ ओनली लेबल लगा था। पांच-पांच लीटर के तीन कैन जिनमें संतरा फ्लेवर का स्प्रिट भरा हुआ था। इस मामले में स्वारघाट पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी गांव और डाकघर कुटैहला, गगनदीप निवासी करयालग घुमारवीं जिला बिलासपुर को नामजद किया है। दोनों आरोपी हाल ही में नालागढ़ पुलिस द्वारा गुज्जरहट्टी में पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री मामले में फरार हैं।
नालागढ़ पुलिस को भी इन दोनों आरोपियों की तलाश है लेकिन दोनों आरोपी कई दिनों से फरार बताए जा रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उपरोक्त कार के माध्यम से अवैध शराब की सप्लाई की जाती होगी। अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के चलते आरोपियों ने इस गाड़ी को शराब समेत पंजपीरी में खड़ा कर दिया होगा। पुलिस ने इस अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कारवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।