{"_id":"621fa68d05ec15442240bf0b","slug":"three-arrested-in-car-thieft-case-bilaspur-news-sml4013084159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोरी मामले में महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चोरी मामले में महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कार चोरी मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। एक आरोपी को पहले भी हथियारों की सप्लाई करते हुए पंजाब में पकड़ा गया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि 27 फरवरी की रात को कार बस स्टैंड बिलासपुर से नौणी चौक होते हुए शिमला की ओर जाती पाई गई। एक सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी का चेहरा दिखाई दिया। उसकी पहचान अनिरुद्ध उर्फ चिंटू (22) निवासी गांव ओयल जिला बिलासपुर के रूप में हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और मंगलवार रात को उसे एक महिला के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक अन्य सहयोगी प्रदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव व डाकघर बगलीकलां लुधियाना पंजाब और एक नाबालिग के साथ चोरी करना स्वीकार किया। प्रदीप सिंह और नाबालिग को पंजाब के राजपुरा में काबू किया गया। नाबालिग को पूछताछ करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी हुई कार को राजपुरा पंजाब से बरामद किया गया। पूछताछ में प्रदीप सिंह ने माना कि पिछले वर्ष रूपनगर पंजाब में पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करते हुए उसे पकड़ा था और वह जेल में था। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।
27 फरवरी की रात को चेतना चौक के पास से कार चोरी हो गई थी। कार मालिक प्यारू निवासी गांव ओयल जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।